गरुड़ (बागेश्वर)। सुमित्रानंदन पंत महाविद्यालय गरुड़ का वार्षिक खेलकूद समारोह विविध प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ। इसमें संतोष कंसेरी, सुमन, नीरज नैनवाल, सूरज, राहुल भरड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मिनी स्टेडियम पुरुड़ा में हुई क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक तारा सिंह कठायत ने किया। छात्र वर्ग 400 मी दौड़ में संतोष कंसेरी, छात्रा वर्ग में सुमन प्रथम, 100 मी दौड़ में नीरज नैनवाल प्रथम रहे। 3000 मी दौड़ में सूरज थायत, छात्रा वर्ग 1500 मी दौड़ में सुमन, ऊंची कूद में राहुल भरड़ा, लंबी कूद में संतोष कंसेरी प्रथम रहे।
विशिष्ट अतिथि नंदन सिंह अल्मिया ने कहा कि बच्चे खेल को कॅरिअर बनाकर आगे बढ़ सकते हैं। संचालन सहायक प्रोफेसर अवधेश तिवारी ने किया। प्राचार्य पीसी पांडे ने विजेताओं को इनाम वितरित किए। मौके पर रंजीत थायत, डॉ. अब्दुल बहाव, भुवन बोरा, डॉ. शिव प्रकाश राय, डॉ. हेम चंद्र दुबे अनिल भरड़ा, डॉ. विभा राघव, संगीता कुमारी आदि मौजूद थे।