गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग में गड्ढों को लोनिवि ने डामर से पाटने के बजाय मिट्टी से पाट दिया है। गड्ढों में भरी मिट्टी सड़क के किनारे फैलाई गई मिट्टी से कई दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो गए हैं।
कौसानी और बैजनाथ में पर्यटक सीजन पीक पर है और राष्ट्रीय राजमार्ग गड्ढों से पटा हुआ है। प्रांतीय खंड लोनिवि ने सड़क में डामर के बजाय गड्ढों को मिट्टी से पाट दिया है। इससे सड़क की हालत और खराब हो गई है। एडवोकेट जगदीश आर्या ने बताया कि सड़क में फैली मिट्टी से आए दिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। कौसानी, लौबांज, भेटा के ग्रामीणों ने लोनिवि से सड़क के गड्ढों को डामर से पाटने की मांग की है। एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह ने लोनिवि से सड़क को शीघ्र दुुरुस्त करने को कहा है।