गरुड़/कौसानी (बागेश्वर)। मैदानी इलाके में भीषण गर्मी पड़ने से पर्यटकों का रुख कौसानी की ओर बढ़ गया है। बुधवार को कौसानी के अधिकांश होटल पैक रहे। इससे बैजनाथ में भी चहल पहल बढ़ गई है।
कौसानी में कुमाऊं मंडल विकास निगम, जिला पंचायत का विश्राम गृह, वन विश्राम गृह, राज्य अतिथि गृह और कौसानी के अधिकांश होटल बुधवार को पर्यटकों से पैक चल रहे हैं। बैजनाथ का पर्यटक आवास गृह भी पर्यटकों से पैक है। पर्यटक सूर्यास्त देखने शाम के छह बजे अनाशक्ति आश्रम पर पहुंच रहे हैं।