कालाढूंगी (नैनीताल)। नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों की ऑल्टो कार कालाढूंगी से तीन किमी दूर लाल मिट्टी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिस कारण उसमें सवार दो पर्यटक घायल हो गए। जिला रामपुर यूपी के सूरज डायमंड रोड निवासी पांच पर्यटक रविवार को कार यूपी 14 एके 2530 से नैनीताल घूमकर लौट रहे थे, कि लाल मिट्टी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराकर पलट गई, जिस कारण कार में सवार अरविंद सिंह यादव, विनोद रस्तोगी घायल हो गए। यहां सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विनोद को अधिक चोट लगने के कारण हल्द्वानी रेफर किया गया जबकि कार में सवार अन्य लोगों को कालाढूंगी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।