गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने विभाग से शिक्षकों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा। समस्याओं का निराकरण समय पर नहीं होने पर उन्होंने प्रदेश व्यापी आंदोलन करने की मांग की है।
संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जीवन सिंह दोसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने सरकार से जनगणना में लगे शिक्षकों का उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने, जूनियर हाइस्कूलों में विषयवार शिक्षकों की तैैनाती करने की मांग की। वहां मीना आर्या, सुरेंद्र वर्मा, शंकर टम्टा, प्रकाश चंद्र, भुवन भट्ट, डीएल वर्मा, दीप पांडे, सुरेंद्र पुरी, बिशन गिरी आदि थे।