फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मई से शुरू होगी जश्न ए बचपन थियेटर कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्कूली बच्चों के लिए जश्न-ए-बचपन के तहत थियेटर कार्यशाला होगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक घासमंडी में रचनात्मक शिक्षक मंडल की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 27 मई से 31 मई तक स्कूली बच्चों के लिए एमपी इंटर कॉलेज में थियेटर प्रशिक्षण कार्यशाला होगी। इस पांच दिवसीय कार्यशाला में दिल्ली के रंगकर्मी कपिल शर्मा की सांस्कृतिक टीम संगवारी बच्चों को प्रशिक्षण देगी। प्रख्यात नाटककार गिरीश कर्नाड के जन्मदिन पर मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में नाट्य प्रतियोगिता भी होगी। बैठक में शिक्षक मंडल के राज्य संयोजक नवेंदु मठपाल, नंदराम आर्य, सुभाष गोला, सुरेंद्र लाल, गिरीश मैंदोला, महेश जोशी, जीतपाल कठैत, बालकृष्ण चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें