फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीना बीतने के बाद भी लगा चोरी का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में व्यापारी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस एक महीने बाद भी कोई सुराग नही लगा सकी। एसओजी सहित आठ पुलिस टीम चोरी का खुलासा करने में जुटी है। जबकि एक टीम यूपी में डेरा डाले हुए है। पुलिस अधिकारी जल्द ही चोरियों का खुलासा होने की बात कहते हैं। 14 अप्रैल को प्रदेश सचिव सत्यवान गर्ग के पुत्र रमेश गर्ग के रामराज रोड संजय कालोनी स्थित मकान का ताला तोड़कर चोर साढ़े बारह लाख रुपये की नकदी, डायमंड, सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। इसके अलावा 16 अप्रैल को सूद कालोनी में महिला सोने की चेन लूट, 18 अप्रैल को शुगर मिल कर्मचारी देवेंद्र गौड़ से दो लाख की ठगी, 29 अप्रैल को गांव भटपुरी निवासी स्वतंत्रता सेनानी डा. अनूप सिंह के मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी, 8 मई को गांव केशोवाला निवासी उमेश शर्मा की दुकान से हजारों की चोरी, 15 मई को गांव बेरिया दौलत स्थित रेलवे कर्मचारी अशोक कुमार के मकान से नकदी और आभूषण चोरी हो गए। जनवरी से लगातार चोरी की वारदात हो रही है। लेकिन पुलिस कोई सुराग तक नहीं लगा सकी। एएसपी आयूष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीमें लगी है। संदिग्ध लोगों पर पुलिस नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें