गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय जूनियर हाइस्कूल पिंगलों की मीनाक्षी गोस्वामी और सुमित कुमार का राष्ट्रीय निर्धन सह मेधावी छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश सती ने बताया कि पिछले चार सालों में स्कूल के 32 बच्चों का चयन राष्ट्रीय निर्धन सह मेधावी छात्रवृत्ति के लिए हो चुका है। बच्चों के चयन पर बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, एसएमसी अध्यक्ष दीनानाथ, उम्मेद सिंह रावत, बलवंत नेगी, बीईओ जीसी कुनियाल ने खुशी जाहिर की है।