पीड़ितों को सहायता राशि बांटी
बाजपुर। रजिस्टार कानूनगो चंद्रपाल ने बताया कि आंधी से झोपड़ी और कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होने के चलते छह पीड़ितों को आर्थिक सहायता बांटी गई है। बुधवार को तहसील में गांव भव्वानंगला निवासी गंगाराम, भूरा, विजयरंपुरा निवासी धर्म सिंह, राजपाल, बेरिया दौलत निवासी रीना को 3200-3200 रुपये और गांव कुकरैंटा निवासी गंगाराम को चार हजार रुपये की सहायता दी गई है।