बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र में विवाह में मंगलवार की देर रात डीजे बजने पर दो का चालान काटा है।
कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि मनोज सिह निवासी भेटालगांव और गोविंद राम निवासी घटबगड़ वार्ड के यहां शादी में मंगलवार की देर रात तक डीजे बज रहा था। पुलिस दोनों का चालान काट दिया है। पुलिस ने नगर में शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में पांच अन्य का भी चालान काटा है। कोतवाल ने बताया कि विवाह में रात के दस बजे बाद डीजे बजाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।