नैनीताल। सरोवर नगरी में अब एटीएम बूथ से दो रुपए में एक गिलास और पांच रुपये में एक लीटर पानी मिलने लगा है। रविवार को वाटर एटीएम का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। डीएम विनोद कुमार सुमन ने इसका उद्घाटन किया।
कैंट बोर्ड ने भवाली रोड पर वाटर एटीएम लगाया है। अब पर्यटकों को सस्ता और अच्छा पानी मिलने की शुरूआत हो गई है। दो और पांच रुपये का सिक्का डाल कर एटीएम से शुद्ध पानी लिया जा सकता है।
कैंट के सीईओ अभिषेक राठौर ने बताया कि एटीएम से दो रुपये में एक गिलास पानी मिलेगा और पांच रुपये में एक लीटर पानी मिल सकेगा।
नैनीताल में शुरू हुआ वाटर एटीएम