फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के दूसरी मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत, पीएम करा किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दोमंजिले मकान से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

थाना गुनती जिला फतेहपुर उत्तरप्रदेश के ग्राम मजरे मोहम्मदपुर गोती निवासी चंद्रपाल (30) पुत्र कुंवारे मोहल्ला हनुमानगढ़ी में किराए के मकान में रहता था। वह मजदूरी करता था। रोज की तरह चंद्रपाल बृहस्पतिवार रात काम कर अपने किराए के मकान में लौटा लेकिन शुक्रवार की सुबह छह बजे आसपास के लोगों ने देखा तो चंद्रपाल मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर नीचे जमीन पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चंद्रपाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि चंद्रपाल देर रात बाथरूम के लिए उठा होगा और नींद के कारण छत के छज्जे से गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें