फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. सतपाल सिंह उतराखंड रत्न से सम्मानित

विज्ञापन
सतपाल सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी परिसर में जंतु विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को रविवार को देहरादून में उत्तराखंड रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट इस समय डीएसबी परिसर में जंतु विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक हैं। वह कुमाऊं विश्वविद्यालय में डायरेक्टर आईक्यूएसी के नोडल अधिकारी के रूप में भी अपना योगदान दे रहे हैं। वह परीक्षा नियंत्रक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। कुविवि को नेक ‘ए’ ग्रेड दिलवाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। देहरादून में जस्टिस राजेश टंडन, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, सुबोध उनियाल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, ट्रॉफी, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें