फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

489 अभ्यर्थियों ने दी जीप की परीक्षा

विज्ञापन
UPSC IAS exam
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की (यूबीटीईआर) के सहयोग से पॉलिटेक्निक की दो दिवसीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीप 2018) रविवार को पहले दिन शांतिपूर्ण रही। पंजीकृत 542 में से 489 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 53 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के जोनल अधिकारी एमके सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए नैनीताल में राजकीय पॉलिटेक्निक को ही एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया था। ग्रुप ई की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक हुई, जिसमें पंजीकृत 379 में से 342 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शाम को दो से चार बजे तक ग्रुप पी की परीक्षा में 163 में से 147 अभ्यर्थी शामिल हुए। 30 अप्रैल को पहली पाली में ग्रुप जी, एम, एच की परीक्षा होगी जिसमें 122 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं दूसरी पाली में टी, ए ग्रुप के 174 अभ्यर्थी पंजीकृत है। तहसीलदार कृष्ण राम, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया। वहां केंद्र अधीक्षक गिरीश वर्मा, केंद्र अधिकारी सावित्री पवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें