फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के आए युवक की गर्जिया मंदिर में नहाने के दौरान डूबने से मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया देवी मंदिर में दर्शन करने आए युवक की कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। उसका विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था। वह सिडकुल रुद्रपुर में नौकरी करता था।
विज्ञापन

जिला रामपुर यूपी के जसमोली गांव निवासी अनूप कुमार (26) अपनी पत्नी खुशी, चचेरे भाई सुनील, उसकी पत्नी, एक अन्य व्यक्ति कपिल और उसकी पत्नी के साथ रविवार को गर्जिया आए थे। दर्शन से पहले अनूप, सुनील, कपिल मंदिर के पास ही कोसी नदी में नहाने लगे। नहाने के दौरान अनूप नदी में बने गहरे पानी के कुंड की ओर चला गया, जहां वह पानी में डूबने लगा। अनूप को पानी में डूबते देख सुनील ने शोर मचाया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने गर्जिया पुलिस चौकी के जवानों के साथ मिलकर नदी में रेस्क्यू कर अनूप को पानी से बाहर निकाला। उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उसके परिजन नहीं आ सके थे।
विज्ञापन


सिडकुल में काम करता था, एक साल पहले हुई थी शादी
पत्नी और चचेरे भैया-भाभी के परिवार के साथ आया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें