फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलू मार्केट में कूड़ा नहीं हटा तो ईएमए के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गोलू मार्केट में सड़क किनारे कूड़े के ढेर देख एसडीएम का पारा चढ़ गया। एसडीएम ने दो टुक कहा कि जिला पंचायत कूड़ा शीघ्र नहीं हटाएगी तो पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह रविवार सुबह गोलू मार्केट पहुंचे। गोलू मार्केट के पास सड़क पर कूड़े के ढेर देख एसडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से शीघ्र कूड़ा हटाने को कहा।

एसडीएम ने कहा कि शीघ्र कूड़ा नहीं हटा तो ईएमए के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। एसडीएम ने कूड़ा निस्तारण के लिए व्यापार संघ, पाये और सिल्ली के ग्रामीणों से जिला प्रशासन को सहयोग देने को कहा।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि नदियों में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद का कहना है कि कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में कई बार शासन प्रशासन से कहा गया, लेकिन कुछ नहीं हो सका।
विज्ञापन


कूड़ा निस्तारण के लिए जगह उपलब्ध नहीं होने पर व्यापार संघ गरुड़ बाजार का कूड़ा गोलू मार्केट के पास सालों से फेंक रहा है।
29जीआरडी 01पी गरुड़ बाजार के गोलू मार्केट में कूड़े ढेर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें