रामनगर (नैनीताल)। क्षेत्र की होनहार युवती बुशरा अंसारी ने पीसीएस परीक्षा पास करने के बाद अब सिविल सेवा (आईएएस) परीक्षा में 752वीं रैंक हासिल की है। उनका कहना है कि यदि उन्हें आईआरएस सेवा मिलेगी तो वह ज्वाइन करेंगी अन्यथा अगले वर्ष पुन: परीक्षा में शामिल होंगी।
ग्राम तेलीपुरा स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी अनीश अहमद वन विकास निगम में डीएलएम हैं। उनकी पुत्री बुशरा ने सिविल सेवा परीक्षा में 752वीं रैंक प्राप्त की है। बुशरा ने पिछले वर्ष पीसीएस परीक्षा में प्रदेशभर में 10वीं रैंक प्राप्त कर अपने शहर का नाम रोशन किया था। इन दिनों बुशरा टिहरी में पीसीएस का प्रशिक्षण ले रही हैं। बुशरा की मां नसरीन अंसारी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। बुशरा ने हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा आर्मी स्कूल हेमपुर गोशाला से प्राप्त की है। आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स से बीटेक की उपाधि भी प्राप्त की है। उनकी बड़ी बहन शहला अंसारी की शादी हो चुकी है। उनका छोटा भाई फैज अहमद इंडियन एयरफोर्स गुवाहाटी में फ्लाईंग ऑफिसर हैं।