बाजपुर। गांव रतनपुरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में नए निशान साहिब की स्थापना कर चौला पहनाया गया, जिसकी ऊंचाई करीब 85 फिट है। शनिवार को श्री गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की स्थापना के दौरान अरदास की गई।
इस दौरान संगत ने गुरु साहिब के जयकारे लगाए। इससे पहले निशान साहिब को स्नान कराया गया। गुरुद्वारे के बाबा जोध सिंह ने गुरु महिमा का गुणगान किया। वहां राजविंदर सिंह, हरमनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, हरपाल सिंह, कुलजीत सिंह, अमेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, हरवंश सिंह, जसमीत सिंह आदि थे।