फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभापति ने किया बोर्ड कार्यालय का औचक निरिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित इस वर्ष की हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होने के बाद बोर्ड ने परीक्षाफल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक में बताया कि इस बार मई के अंत तक परीक्षाफल घोषित करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को बोर्ड सभागार में परिषद के सभापति आरके कुंवर ने बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षाफल को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही परीक्षाफल की तैयारी में जुटे बोर्ड अधिकारियों से परीक्षाफल तैयार करने के दौरान सावधानी बरतने को भी कहा।

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रदेश के 30 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो गया है और इसके बाद परीक्षाफल की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार मई के अंत तक परीक्षाफल घोषित करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी, संयुक्त सचिव बृजमोहन रावत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

मई के अंत तक बोर्ड परीक्षाफल होगा घोषित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें