फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर को मिले पांच नये राजस्व उपनिरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। राजस्व विभाग की स्थानीय तहसील में बुधवार को पांच नए राजस्व उपनिरीक्षकों की तैनाती हुई है, जिससे राजस्व कार्यों को तेजी मिलने की उम्मीद है। इसका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता का मिलेगा। तहसील क्षेत्र में 16 राजस्व उपनिरीक्षकों की जरूरत है लेकिन विभाग के पास केवल छह राजस्व उपनिरीक्षक थे लेकिन विभाग में बुधवार को शासन से पांच नए राजस्व उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है, जिससे उनकी संख्या बढ़कर अब 11 हो चुकी है। इनमें शामिल हल्द्वानी निवासी वीरेंद्र चंद्र को सांवल्दे, वहीं की पुष्पा भंडारी को पाटकोट, वहीं के आशुतोष चंद्र को कानिया, धारी निवासी गोपाल सिंह को बसई, चकराता देहरादून निवासी रणवीर सिंह को शिवलालपुर क्षेत्र दिए गए हैं। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि इन पटवारियों की नियुक्तियों से अन्य पटवारियों पर पड़ रहा कार्य का अतिरिक्त बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें