फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरकर सराव हुआ घायल, वन विभाग की टीम ने किया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगरपालिका वन रेंज की सेंटलू बीट में पहाड़ी से गिरकर सराव (हिरन प्रजाति) घायल हो गया। वन विभाग की टीम और प्राणी उद्यान के चिकित्सक डॉ. योगेश भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर सराव का उपचार किया। पुराना राजभवन क्षेत्र के कुछ युवक बुधवार को बिड़ला चुंगी से रातीघाट को जाने वाले रास्ते से पैदल जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे उन्होंने बिड़ला चुंगी से नीचे गधेरे में एक सराव को पड़ा देखा। पास जाने पर उन्होंने देखा कि सराव घायल था। इस पर उन्होंने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर रेंजर प्रमोद तिवारी, पशु चिकित्सक डॉ. योगेश भारद्वाज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉ. योगेश ने सराव को दर्द निवारक इंजेक्शन लगाने के साथ ही अन्य उपचार किया। उन्होंने बताया सराव शेड्यूल वन का गोट प्रजाति का प्राणी है और विलुप्त होने की कगार पर है। उन्होंने बताया कि संभवत: पहाड़ी से गिरकर सराव को अंदरूनी चोटें आईं हैं। इसलिए उसकी रात में भी निगरानी की जाएगी। इस दौरान डिप्टी रेंजर मनमोहन तिवारी, वन रक्षक हरीश चंद्र, निमिष दानू, नारायण सिंह, चंद्रकांत जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें