फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी ः :डॉ. भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिले की नवनियुक्त प्रभारी सीएमओ डॉ. भारती राणा ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान हुई पत्रकार वार्ता में डॉ. राणा ने कहा कि शहरी, ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। डॉ. राणा इससे पूर्व सचिवालय में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात थी। डॉ. राणा ने कहा कि वह कार्यालय के कार्यों के संपादन के साथ नियमित रूप से जिले के प्रमुख अस्पतालों समेत सीएचसी, पीएचसी का लगातार निरीक्षण करेंगी। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगी ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट टेली मेेडिसिन योजना का लाभ जनता को दिलाने के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा जिन स्थानों में चिकित्सकों की कमी है, वहां रोटेशन के आधार पर चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। विभिन्न अस्पतालों में होने वाली जांचों का लाभ जनता को दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें