फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरागांव के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
बाछम गांव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। मेहरागांव के गंगनाथ मंदिर की जंगलों में मंगलवार को अचानक आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों की ओर से वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन वन कर्मियों के आने तक आग से वन संपदा को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया मंगलवार सुबह से गंगनाथ मंदिर के जंगलों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तल्ला मेहरागांव के जंगलों तक पहुंच गई। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन तब तक कई हरे पेड़ आग से झुलस चुके थे। शाम छह बजे के बाद आग पर काबू पाया गया। इधर ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से गर्मी में आग पर काबू पाने के लिए जंगलों में फायर वाचर की तैनाती करने की मांग की है। ताकि वन संपदा को आग से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें