फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में बार-बार बिजली गुल होना गंभीर : कमिश्नर

विज्ञापन
bijli
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने मंगलवार को जल निगम, जल संस्थान, ऊर्जा निगम, पिटकुल विभागों की मंडलीय समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी जन सेवाभाव से सक्रिय होकर कार्य करें। साथ ही कहा कि हम लोक सेवक हैं, इसलिए हमारा दायित्व है कि हम जनता के कार्यों को समय से करें और योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाएं। कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने नैनीताल शहर में बार-बार बिजली कटौती होने पर नाराजगी जताते हुए ईई विद्युत को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही शट्डाउन लेने की सूचना समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से जनता को देने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधीक्षण अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत मंडल को 482.86 करोड़ अनुमोदित हैं, जिसके सापेक्ष में 41 करोड़ अवमुक्त हुए हैं। इसमें से 24.30 करोड़ व्यय किए हैं। बताया कि इस योजना के तहत नैनीताल जिले में कार्य शुरू हो गया है, जबकि बागेश्वर जिले में सर्वे पूरा कर लिया है। केंद्र पोषित विद्युत आईपीडीएस योजना के तहत मंडल के 16 शहरों के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए सुधार कार्य किये जा रहे हैं, जिसकी समीक्षा के दौरान योजना के अभियंता अतुल सिंह गर्ब्याल ने बताया कि आईपीडीउस के तहत मंडल के 16 शहर स्वीकृत हैं जिसके लिये 80.69 करोड़ की धनराशि अनुमोदित है। इसके सापेक्ष में 19.89 करोड़ अवमुक्त हो चुका है, जिसमें से 19.73 करोड़ व्यय हो चुका है।
विज्ञापन


आगामी दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने जनता को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश जलनिगम और जलसंस्थान के अधिकारियों को दिए। उन्होंने पिथौरागढ़ में बनी नई आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना से शहर में जलापूर्ति कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के निर्देश आरटीओ को दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाएं। साथ ही चेकिंग अभियान और कार्यालयों के निरीक्षण की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर आयुक्त संजय कुमार मखेतवाल, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेंद्र तिवारी, मुख्य अभियंता विद्युत हेमंत कुमार गुरुरानी, जगमोहन सिंह रौथांण, महाप्रबंधक जल संस्थान एचके पांडे, डीके मिश्रा, एसई जलनिगम एलएम कर्नाटक, बीके पंत, आरटीओ राजीव मेहरा, सीई पिटकुल अजय कुमार अग्रवाल, एनसी तिवारी, एसई ललित मोहन बिष्ट, प्रज्ज्वल कुमार, भाष्कर आदि थे।
विज्ञापन



लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें