रामनगर (नैनीताल)। एनएसयूआई, एबीवीपी ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों पर असंतोष जताया है। इसलिए एनएसयूआई ने कुविवि प्रशासन का पुतला फूंका जबकि एबीवीपी ने कुविवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। बताया कि कुविवि ने बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रथम, द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया था। छात्र-छात्राओं ने असाइनमेंट जमा किए थे। इसके बावजूद कई परीक्षार्थियों को अनुपस्थित दर्शाया गया है। इस कारण छात्र-छात्राओं को कुविवि मुख्यालय नैनीताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहां जितेंद्र रावत, शिखर भट्ट, हेमंत रावत, चेतन तिवारी, करन सती, अभि रावत, कुलदीप रावत आदि थे। वहीं परीक्षाफल की विसंगतियों के विरोध में एनएसयूआई ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक, कुविवि के कुलपति का पुतला फूंका और प्राचार्या के माध्यम से कुविवि के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा। इनमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी, प्रशांत मनराल, विशाल रावत, हर्षित उप्रेती, सोनू तिवारी, चंदन रावत, विनोद भट्ट, राहुल नेगी, अंकित डंगवाल, अमित रावत, जीवन अधिकारी, आसिफ आदि थे।