फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टली बार काउंसिल चुनाव की मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड चुनाव की मतगणना एक बार फिर टल गई है। 21 अप्रैल के बाद 22 अप्रैल को मतगणना होनी थी। लेकिन ट्रिब्यूनल में सुनवाई जारी होने और मतगणना टीम की व्यवस्था न हो पाने के कारण मतगणना आज रविवार को भी शुरू नहीं हो पाएगी। अब मतगणना 29 अप्रैल से पहले कराए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड चुनाव की मतगणना पहले सात अप्रैल को होनी थी, लेकिन मतदान निपटते ही कुछ अधिवक्ताओं ने मतदान के दौरान अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायतें कर दीं। हालांकि मुख्य चुनाव अधिकारी बीसी कांडपाल ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है, लेकिन आरोपों पर ट्रिब्यूनल में सुनवाई चल रही है। सुनवाई जारी रहने के दौरान मतगणना नहीं कराई जा सकती थी इसलिए सात अप्रैल से होने वाली मतगणना टल गई। इसके बाद 21 अप्रैल मतगणना की तारीख रखी। हालांकि मतगणना 21 व 22 अप्रैल को भी शुरू नहीं हो पा रही है। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना कराने वाली टीम का चुनाव नहीं हो पाया है और ट्रिब्यूनल में भी सुनवाई शुक्रवार तक चलती रही। शुक्रवार देर शाम ट्रिब्यूनल की ओर से आदेश जारी किया गया है कि 22 अप्रैल को मतगणना शुरू नहीं हो सकेगी। अब यह मतगणना 29 अप्रैल से पहले शुरू कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बाहर से दो लोग मतगणना के लिए आने की उम्मीद है। शेष 18 लोग स्थानीय स्तर पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें