फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी उत्सव में विद्यार्थियों ने कौशल दिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। पंतनगर विवि के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सोसाइटी के विद्यार्थियों की संस्था ने तकनीकी उत्सव कोलोजियम-18 में दूसरे दिन शनिवार को तकनीकी प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान साइबर गेमिंग समूह का कुरुक्षेत्र विद्यार्थियों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा।
विज्ञापन


इस खेल में प्राचीन और आधुनिक कला का प्रदर्शन किया गया। कुरुक्षेत्र में स्कूल ऑफ एरोनॉटिक्स राजस्थान की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा। चक्रव्यूह में भी राजस्थान की टीम ने विद्यार्थियों को बांधे रखा।

रणभूमि में ग्राफिक एरा देहरादून के विद्यार्थी छाए रहे। कोड फोर गेट में पंतनगर इंजीनियरिंग कॉलेज के अखिल बिष्ट ने शानदार प्रस्तुति दी। रोबोवार, नेशंस, आइकोनोक्लास्म, एक्स क्विज इट, संरचना प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डीजे नाइट में लोकल ट्रेन बैंड की प्रस्तुति पर विद्यार्थी थिरकने लगे।
विज्ञापन


वहां अधिष्ठाता विद्यार्थी कल्याण डॉ. आरएस जादोन, स्टाफ काउंसलर डॉ.पारस, समन्वयक टीक्विप डॉ.अरुण कुमार, इंजीनियरिंग सोसाइटी के अध्यक्ष एवं संयोजक शिखर नौटियाल, शिवानी कोइराला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें