फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ हुई सैनिक की अंत्येष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर शनिवार को सेना के जवान नीरज बिष्ट की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। उनके छोटे भाई अर्जुन सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले सेना की ओर से सूबेदार दीपक कुमार, पूर्व मेजर एनडी जोशी, मृतक के ताऊ राजेंद्र बिष्ट ने पुष्प चक्र अर्पित किए। बता दें कि 19 अप्रैल को हल्द्वानी स्टेट हाइवे बरहैनी में पिकप की टक्कर से बाइक सवार सैनिक नीरज बिष्ट की मौत हो गई थी। सैनिक छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन


वहां दर्शन बिष्ट, किशन कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, हरीश कांडपाल, एस सोनकर, बाला सूर्यम, एस धनराज, मनीष, जितेंद्र, पंकज आदि मौजूद थे। वहीं, बाइक सवार सैनिक को टक्कर मारने वाले आरोपी पिकप चालक को शनिवार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि 19 अप्रैल को बरहैनी में पिकप की टक्कर से बाइक सवार सैनिक नीरज बिष्ट की मौत हो गई थी।

चालक पिकप छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने बरहैनी पुलिस चौकी में हंगामा किया था। आरोप था कि पिकप में खैर की लकड़ी भरी थी। पुलिस ने खाली पिकप बरामद की है। एएसपी आयूष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी पिकप चालक महबूब निवासी बरहैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पिकप में लकड़ी होने की शिकायत पर भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें