नैनीताल। बिड़ला विद्या मंदिर में कार्बेट द पंडित जीबी पंत मेमोरियल दो दिवसीय एनुअल यंग आइडीएटर्स कांक्लेव का आयोजन किया गया। इसमें विजेताओं के नाम की घोषणा की गई, जिसमें पहला स्थान डीपीएस बोकारो झारखंड ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल और तीसरे स्थान पर बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल रहा। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि ऑल सेंट कालेज की किरन जरमाया ने पुरस्कृत किया।
वाद-विवाद में डीपीएस बोकारो प्रथम, इंडियन स्कूल दिल्ली दूसरे, बिड़ला विद्या मंदिर तीसरे स्थान पर रहा। क्रिएटिव प्रतियोगिता में मेव कालेज अजमेर प्रथम, बिड़ला विद्या मंदिर दूसरे और ऑल सेंट कालेज नैनीताल तीसरे स्थान पर रहा। कला प्रतियोगिता में डीपीएस बोकारो ने पहला, इंडियन स्कूल दिल्ली दूसरा, बिड़ला विद्या मंदिर और मेव कालेज अजमेर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिता में सिंधिया स्कूल ग्वालियर, मेव कॉलेज गर्ल्स अजमेर, द इंडियन स्कूल दिल्ली, पाइन ग्रो स्कूल हिमाचल, जीडी बिड़ला रानीखेत, एलके सिंघानिया गोर्टन बीके बिड़ला स्कूल पूने, डीपीएस बोकारो झारखंड, ऑलसेंट कालेज नैनीताल, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, लांग व्यू पब्लिक स्कूल, सेंट जोजफ कॉलेज, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, बिड़ला विद्या मंदिर ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर आशा शर्मा, प्रणव मुखर्जी, बृजेश पांडे, वित्त प्रबंधक संजय गुप्ता, टीसी भट्ट, जतिन ग्रोवर, राकेश मोलाशी, मोहित कुमार, बीएस बिष्ट, मयंक अग्रवाल, दिव्यांश काला, संभव शर्मा, एएन मिश्रा कीर्ति कमल, आरएस पंत, कुणाल जोशी, राकेश मोलेसी आदि थे।