नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को कई रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। कुविवि के वरिष्ठ सूचना वैज्ञानिक डॉ. युगल जोशी ने बताया कि इनमें बीए इन एनिमेशन एंड डिजाइनिंग पांचवां सेमेस्टर, बीएचएमएस प्रोफेशनल (आफ्टर सप्लीमेंट्री) चतुर्थ सेमेस्टर, बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन पांचवां सेमेस्टर, बीवीओसी (बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सिस्टम) प्रथम सेमेस्टर शामिल हैं। बताया कि परीक्षार्थी कुमाऊं विवि की वेबसाइट केयू एग्जाम डॉट एसी डॉट इन पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।