फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच में ठप हुई एमआरआई मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में बृहस्पतिवार को एमआरआई मशीन ठप हो गई। 20 मरीजों बिना एमआरआई कराए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन पिछले 15 दिनों से खराब पड़ी है। जबकि एक अल्ट्रासाउंड मशीन भी खराब है। अभी दोनों मशीनें ठीक भी नहीं हो पाई थी कि एमआरआई मशीन ठप हो गई। सुबह से एमआरआई के लिए कतार में प्रतीक्षा कर रहे मरीजों को निराश लौटना पड़ा। एमआरआई के लिए भी अस्पताल की ओर से डेट दी जाती है। बृहस्पतिवार को एमआरआई के लिए लगभग 20 मरीज पहुंचे थे। एमआरआई में भी मरीजों का नंबर एक सप्ताह बाद आता है। एसटीएच में एमआरआई 25 सौ रुपये में होता है। जबकि निजी अस्पतालों में एमआरआई की कीमत 55 सौ रुपये से लेकर 75 सौ रुपये हैं। एमआरआई मशीन खराब होने के कारण मरीजों को महंगी कीमतों पर निजी अस्पतालों में जाकर एमआरआई कराना पड़ा। एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि एमआरआई मशीन का एक पार्ट्स खराब हो गया है। मशीन ठीक होने में एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें