फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसबी की छात्राओं ने निकाला मौन मार्च

विज्ञापन
march
विज्ञापन
नैनीताल। कठुवा, उन्नाव और सूरत में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में डीसएबी परिसर के बीकॉम और बीबीए की छात्राओं ने मंगलवार को नैनीताल में मौन मार्च निकाला। छात्राओं ने मल्लीताल बड़ा बाजार और तल्लीताल क्रांति चौक में नुक्कड़ सभा कर ऐसी घटनाओं के विरोध में सभी लोगों से एक मंच पर आकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इधर आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों ने मल्लीताल पंत पार्क में नुक्कड़ सभा कर कहा कि देश में कानून व्यवस्था फेल हो गई है। बाद में उन्होंने मोमबत्तियां जलाकर मौन रखा। इस दौरान आप जिलाध्यक्ष प्रदीप दुम्का, दीपा आर्या, डीएस नेगी, पीसी पांडे, आरएल साह, एलएम पंत, विपिन, गोविंद, ललित पंत आदि थे।
विज्ञापन


नैनीताल में छलका जम्मू के छात्र का दु:ख
नैनीताल। कुविवि के डीएसबी परिसर की छात्राओं की ओर से दुष्कर्म के विरोध में निकाले गए मौन मार्च के दौरान विवि से शोधकार्य कर रहे जम्मू के मूल निवासी कैलाश गोस्वामी का दुख छलक आया। कैलाश ने तल्लीताल में नुक्कड़ नाटक करने पहुंची छात्राओं के पास कठुवा दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के नाम लिखे पोस्ट को देख रोष जताया। कहा कि किसी भी दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाती है। लेकिन उस बच्ची के परिवार का परिचय सार्वजनिक किया जा रहा है, जो गलत है। कैलाश ने केंद्र सरकार से इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

कठुवा कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग
हल्द्वानी। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से जुड़े लोगों ने कठुवा में बालिका की हत्या और उन्नाव में नाबालिग के साथ हुए रेप की घटना पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुवा में आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई लेकिन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए मामले को धार्मिक रूप देकर अपराधियों को बचाने की कोशिश की है। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में रजनी जोशी, लक्ष्मी, पूनम, नीता, मोहन मटियाली, पीपी आर्या, उमेश चंद्र, दुर्गा और रियासत आदि शामिल थे।

काले कपड़े बांध कर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
भीमताल (नैनीताल)। देशभर में मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और छेड़छाड़ के खिलाफ मंगलवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नौलिया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने काला कपड़ा बांधकर विरोध जताया। इस दौरान खष्टी बिष्ट, कमरूनिशा, आशा आर्या, हेमा परगाई, जीवंती आर्या, रीना आर्या, कविता भाकुनी, देवेंद्र चनौतिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें