फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकानों में चीनी, मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन भेज कर मेलाघाट, बगुलिया, सिसैया, खालीमहुवट, झाउपरसा, बग्घा आदि ग्राम सभाओं के किसानों को बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष सुकुमार विश्वास और अन्य किसानों ने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को भेजे पत्र में राशन की दुकानों में मिट्टी का तेल, चीनी नहीं मिलने और 17 अप्रैल तक खाद्यान्न नहीं आने का मामला भी उठाया। आरोप है कि गेहूं और चावल के दाम भी इतने अधिक कर दिए गए हैं कि गरीब लोग उसे खरीद नहीं पा रहे हैं।

उन्होंने गरीब मजदूरों के लिए राशन की दुकानों में चीनी, मिट्टी तेल पहले की तरह जारी करने, किसानों को फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की। वहां कृपाराम शर्मा, नगेंद्र कुमार, शोभा देवी, अर्जना देवी, विकाश, मीनू, पंकज, दीपक, अंकिता पांडे, बाबूराम, आनंद, सुबोदा, पंचाल, रमाकांत, कल्पना, सुशील आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें