फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों नैनीताल पहुंचाएगी 22 एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में पार्किंग की समस्या को देखते हुए पर्यटक वाहनों के नैनीताल प्रवेश पर लगी रोक से परेशान नैनीताल होटल एंड रिसोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी सोमवार को परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से मिले। आर्य ने पर्यटन सीजन में 22 एसी बसें चलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

होटल कारोबारियों का कहना कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों के वाहनों को हल्द्वानी और कालाढूंगी में ही पार्क करने की प्रशासन की व्यवस्था के चलते नैनीताल के पर्यटन व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। नैनीताल जिले से बाहर के टैैक्सी वाहनों पर नैनीताल प्रतिबंधित की मुहर से अन्य वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इस पर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों को लाने के लिए कालाढूंगी और हल्द्वानी से उत्तराखंड रोडवेज की 22 एसी बसें चलाई जाएंगी। साथ ही अन्य जिलों के नए टैक्सी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक पर सरकार उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल करेगी। नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने भी होटल कारोबारियों से कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस दौरान होटल एंड रिसोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश साह, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, दिग्विजय बिष्ट, राजेश साह, वेद साह, नितिन कार्की आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें