फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध उगाही की शिकायतों पर दो स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। टीसी के नाम पर अवैध उगाही की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने नगर के दो स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पिछले दिनों उप शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में शिकायत मिली थी।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में अभिभावकों ने कहा कि वह स्कूल में टीसी लेने गए थे। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने टीसी देने के लिए बदले उनसे ज्यादा पैसे की मांग की। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन अवैध उगाही की कोशिश कर रहे हैं। अभिभावकों की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। सबसे पहले दोनों स्कूलों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। उप शिक्षाधिकारी सिरोहिता नेगी ने बताया कि स्कूलों का पक्ष जानने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों की शिकायत पर उप शिक्षाधिकारी ने की कार्रवाई
टीसी के लिए ज्यादा पैसा मांगने का लगाया स्कूलों पर आरोप

संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ होगी दुकानों की जांच
नगर में निजी प्रकाशकों की किताबें बेचने के प्रकरण में उप शिक्षाधिकारी ने बताया कि जल्द ही संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ दुकानों की जांच होगी। इस दौरान अगर निजी प्रकाशकों की किताबें बिकती पाई गईं तो दुकान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकानदार किसी को निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। कहा कि इसके लिए रणनीति तय कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें