फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कुविवि भी कराएगा योग विषय में पीएचडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से योग विषय में पीएचडी करने की सोच रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब वह कुविवि से योग विषय में पीएचडी कर सकेंगे। विवि के प्रशासनिक भवन में सोमवार को हुई पाठ्यक्रम, शोध समिति की बैठक में इस पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

विवि के अल्मोड़ा परिसर के योग विभाग के अध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि बैठक में अगले सत्र से योग विषय में पीएचडी शुरू करने पर सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि छात्र अगले सत्र से स्नातक स्तर में योग विषय का चयन अतिरिक्त विषय के रूप में कर सकेंगे। डॉ. भट्ट ने बताया कि योग विषय पीएचडी, स्नातक फिलहाल विवि के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विवि के योग विभाग की ओर से भारत सरकार के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद को प्रस्ताव भेज कर अल्मोड़ा परिसर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के वेलनेस सेंटर स्थापित करने की मांग की गई थी, जिस पर केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही परिसर में वेलनेस सेंटर स्थापित हो जाएगा। बैठक में योग विभाग के समन्वयक प्रो. देव सिंह पोखरिया, आयुष मंत्रालय के सहायक निदेशक डॉ. राजीव रस्तोगी, प्रो. डीएस बिष्ट, प्रो. विद्यालंकार मिश्रा, डॉ. नीमा बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें