नैनीताल। राजपुरा के रिहायशी क्षेत्र से लगे जंगल में सोमवार शाम को आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगी देख आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग भयभीत हो गए। दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई और स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। लगभग आधे घंटे तक प्रयास करने के बाद आग बुझा दी गई। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है।