फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख से सुधरेगी पाईंस आईटीआई की सेहत

विज्ञापन
मशीनें - फोटो : self
विज्ञापन
नैनीताल। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित पाईंस आईटीआई के जर्जर पड़े छात्रावास भवन जल्द ही नए रंग रूप में नजर आएंगे। इसके लिए विभाग ने 20 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति दी है। छात्रावास की मरम्मत के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन

नैनीताल के पाईंस क्षेत्र में संचालित हो रहे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में करीब 122 छात्र हैं, जिसमें से 32 छात्र छात्रावास में रहते हैं। इसमें से अधिकतर छात्र कुमाऊं मंडल के दूरदराज इलाके से यहां आते हैं। छात्रावास भवन की स्थिति जर्जर होने की वजह से संस्थान ने छात्रों के लिए परिसर के अन्य भवन में व्यवस्था की गई है। छात्रों की मांग के मुताबिक छात्रावास की सुविधा नहीं मिल पाती है। संस्थान की ओर से कुछ महीने पहले विभाग को छात्रावास के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। समाज कल्याण विभाग ने 20 लाख रुपये की राशि को स्वीकृति दी है। विभाग की ओर से कार्य प्रारंभ कराने के लिए प्राथमिक राशि के तौर पर 10 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि से पुराने आईटीआई के पास बने भवन में छात्रावास के साथ ही संस्थान के पुराने रेडियो, टीवी और स्टेनोग्राफी की कक्षों की हालत को सुधारा जाएगा। इसके अलावा संस्थान की ओर से भारत सरकार की एक योजना के तहत नए छात्रावास निर्माण के लिए समाज कल्याण विभाग को करीब 3 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।

जर्जर हो चुका था छात्रावास
जिला समाज कल्याण विभाग ने जारी किया बजट

नए छात्रावास में 100 छात्रों के लिए होगी व्यवस्था
नैनीताल। पाईंस आईटीआई के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश राजपूत ने बताया कि संस्थान को छात्रावास की मरम्मत के लिए विभाग से 20 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। कार्यदायी संस्था के रूप में आरईएस को चुना गया है। संस्थान ने विभाग को नए छात्रावास के निर्माण के लिए करीब 3 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। संस्थान के पुराने मैस के भवन को तोड़कर वहां बाबू जगजीवन राम छात्रावास का निर्माण किया जाएगा और इस छात्रावास में करीब 100 छात्रों के रहने की व्यवस्था हो सकेगी।
विज्ञापन


पाईंस आईटीआई के छात्रावास की माम्मत के लिए हमें पैसा प्राप्त हुआ है। इसके लिए टेंडर नोटिस जारी कर दिया गया है। मंगलवार से इसकी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ होगी और करीब एक हफ्ते में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- विनीत क्वीरा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें