फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन ग्राम समिति ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। वन ग्राम विकास समिति ने सोमवार को रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें विद्युतीकरण कार्य रोकने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

डीएफओ को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि देवीचौड़ करीब 100 साल पुराना वनग्राम है जबकि सुंदरखाल 60 साल पुरानी बस्ती है। यह गांव राजमार्ग के किनारे बसे हैं। वहां शत-प्रतिशत अनुसूचित जाति के गरीब परिवार रहते हैं। इसके बावजूद इन गांवों को राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिल सका है। इस कारण ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं, सरकारी लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं। अब भारत सरकार ने हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सौभाग्य विद्युतीकरण योजना चलाई है। इसके लिए ऊर्जा निगम ने एलटी लाइन का विस्तार कर आबादी वाले क्षेत्र में प्लास्टिक कोटेड केबल के लिए लाइन बिछाई तो डीएफओ ने विद्युतीकरण कार्य रुकवा दिया जबकि उक्त गांव के मध्य में पहले से ही 11 हजार केवी की एचटी लाईन गुजर रही है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने विद्युतीकरण पर लगी रोक हटाने की मांग की। अन्यथा डीएफओ कार्यालय में धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान समिति अध्यक्ष एस लाल, मनोनीत प्रधान चंदन राम, आनंद राम, चंद्रप्रकाश, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, हरुली देवी, दुर्गा देवी, सुधा देवी, ललिता देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें