फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में दुष्कर्म के विरोध में सड़कों पर उतरी मातृ शक्ति

विज्ञापन
रेप पीड़ितों के पक्ष में जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर/लालकुआं। जम्मू कश्मीर के कठुआ, उन्नाव और सूरत में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में रविवार को पूरे भारत में मार्च निकाला गया। मातृ शक्ति नैनीताल की सड़कों पर उतर आईं। उनके साथ विभिन्न संगठनों ने रैली निकालकर अपने गुस्से का इजहार किया। महिलाओं ने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कठुआ, सूरत में कुछ दिन पहले बच्चियों से हुई हैवानियत के बाद देशभर की महिलाओं में गुस्सा है। तमाम महिलाओं और छात्राओं ने रविवार को तल्लीताल क्रांति चौक से लेकर मल्लीताल पंत पार्क तक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला। रैली में उन्होंने पीड़ितों को इंसाफ और आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई। बेटियों के अधिकारों के लिए नारे लगाए। उसके बाद पंत पार्क हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार दुष्कर्म के आरोपियों को खुला संरक्षण दे रही है। महिलाओं की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिसके कारण बलात्कार जैसी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। कहा कि जिस समाज में स्त्री का सम्मान नहीं होता वह समाज विकास के पथ पर नहीं बढ़ सकता है। इस दौरान कंचन भंडारी, भारती जोशी, चंपा उपाध्याय, डॉ. बसंती पाठक, गिरजा पाठक, डॉ. सरस्वती खेतवाल, कमला कुंजवाल, कमला नेगी, मुन्नी तिवारी, माया, मेघा, भारती भट्ट, दिव्या राठौर, डॉ. शीला रजवार आदि मौजूद थीं।
लालकुआ समेत रामनगर में भी सामाजिक संगठन वन-स्टेप एंड बी प्राउड के नेतृत्व में शहर में एक कैंडल मार्च निकाला गया जो भवानीगंज चौक से लखनपुर शहीद पार्क पहुंचा। देश में बच्चों के साथ हो रहे यौन अपराधों की कड़ी निंदा की। इनमें शुभांकर शर्मा, गौरव गोला, नवेंदु मठपाल, पूरन पांडेय, अतुल मेहरोत्रा, हरविंदर सिंह, पारस गोला, मनदीप सिंह, रजत शर्मा, जितेंद्र प्रताप, कमल फुलारा, फिरोज अंसारी, सुमित लोहनी, अजित साहनी, तुलसी छिम्वाल, वैभवी नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें