रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का कार्य 28 केंद्रों पर पूरा हो चुका है। सिर्फ दो मूल्यांकन केंद्रों पर कुछ उत्तर पुस्तिकाएं बची हैं। बोर्ड कार्यालय के संयुक्त सचिव बृजमोहन रावत ने बताया कर्णप्रयाग में हाईस्कूल संस्कृत, र्कीतिनगर में इंटर संस्कृत की करीब एक हजार पुस्तिकाएं जांचने का काम बाकी है, जो सोमवार तक पूरा हो जाएगा। मूल्यांकन के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इनमें एक अप्रैल से मूल्यांकन शुरू हुआ था। जल्द ही बोर्ड परीक्षाफल समिति की बैठक होगी, जिसमें परीक्षाफल की तिथि घोषित की जाएगी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष परीक्षाफल जल्दी घोषित हो सकता है।