फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह के लिए विभागीय अधिकारियों की छुट्टियां रदद

विज्ञापन
विश्व जल दिवस
विज्ञापन
नैनीताल। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने रविवार को नैनीताल क्लब में पेयजल संकट से निपटने की कार्ययोजना पेश की। उन्होंने बताया कि गर्मी में भी पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए पुख्ता योजना बनाई गई है। वित्त मंत्री ने बताया कि इसी कड़ी में तीन महीने के लिए विभागीय कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में 4307 पेयजल योजनाओं का रखरखाव हो रहा है। इनमें 92 नगरीय, 4215 शहरी योजनाएं हैं। 11 योजनाएं बंद हैं जबकि आठ योजनाएं आंशिक चालू हैं। उन्होंने कहा कि जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होने देंगे। पेयजल आपूर्ति के लिए जितना पैसा चाहिए जारी किया जाएगा। डीएम की रिपोर्ट पर बजट जारी होगा। उन्होंने कहा कि पानी का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक है। उधार लिए गए पैसे से विकास कार्य किए जाने चाहिए। संसाधन बढ़ाए जाएं ताकि राज्य का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए व्यवस्थाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या बढ़ने पर टैंकरों से पानी सप्लाई किया जाएगा। सीवर समस्या के निराकरण के लिए आईआईटी रुड़की की टीम से शोध कराया जा रहा है। नैनी झील के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें