फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मियों ने टूल डाउन हड़ताल की

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। तीन महीने का वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर चीनी मिल कर्मचारियों ने टूल डाउन और पेन डाउन हड़ताल कर मिल गेट पर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने मिल प्रशासन और प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



शनिवार को शुगर मिल संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मचारी मिल गेट पर पहुंचे और सांकेतिक धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि शुगर मिल पेराई सत्र शुरू हुए चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन और अन्य भत्तों का भुगतान नहीं हुआ है। शुगर मिल कर्मचारी यूनियन की ओर से ज्ञापन भेजकर मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराया गया था।

इसके अलावा पिछले सप्ताह देहरादून जाकर कर्मचारी गन्ना मंत्री प्रकाश पंत से भी मिले थे। मंत्री ने अप्रैल के पहले सप्ताह में वेतन दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान कश्मीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, विशेष शर्मा, निरंजन सिंह, कुलदीप सिंह, रामानंद, रामौतार, करन सिंह, गेंदराज, मांगेराम, पीके भाटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें