फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा यूपी मे तैनात सिपाही की कोसी नदी मे डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ठाकुरद्वारा से दबिश देने बाजपुर गए पुलिसकर्मी गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने चले गए। इनमें शामिल बागपत निवासी सिपाही की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना छपरौली, जिला बागपत मेरठ के ग्राम ग्राम रठोरा निवासी राहुल खोखर (29 वर्ष) पुत्र महिपाल खोखर यूपी पुलिस में सिपाही था। आजकल उसकी तैनाती जिला मुरादाबाद यूपी के ठाकुरद्वारा कोतवाली में थी। ठाकुरद्वारा कोतवाली को ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर निवासी अपराधी की तलाश थी। इसके लिए ठाकुरद्वारा कोतवाली के चार कांस्टेबल शुक्रवार को बाजपुर के लिए निकले।

इसी दौरान सिपाहियों ने कोसी नदी में नहाकर गर्जिया देवी के दर्शन की योजना बनाई। शुक्रवार दोपहर चारों सिपाही मंदिर के पास कोसी में नहाने लगे। इसी दौरान राहुल नदी के भंवर में फंसकर गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने गोताखोरों की मदद से राहुल को निकाला और उसे लेकर तत्काल संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर ठाकुरद्वारा के सीओ, कोतवाल भी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने राहुल के साथियों से पूछताछ कर जानकारी ली। स्थानीय कोतवाली के एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रख दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा कोतवाली में तैनात था बागपत निवासी राहुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें