फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर की चार दिन में जंची 27 प्रतिशत उतर पुस्तिकाऐं

विज्ञापन
up board copy - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाइस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच का काम तेज हो गया है। बोर्ड के संयुक्त सचिव ब्रजमोहन रावत ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में बने 30 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो रही है। एक अप्रैल से शुरू यह कार्य 15 अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है। फिलहाल चार दिन में 27 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें