लालकुआं (नैनीताल)। तराई पूर्वी वन प्रभाग डॉली रेंज के उड़नदस्ते ने बृहस्पतिवार को यूटिलिटी में लादकर ले जाई जा रही बिना रॉयल्टी की खनन सामग्री जब्त कर वाहन को सीज कर दिया।
डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी एके जोशी के अनुसार उड़नदस्ते ने किच्छा-हल्द्वानी मार्ग पर नगला के पास तेज गति से किच्छा की ओर जा रही खनन सामग्री से लदी यूटीलिटी संख्या यूके 06सीबी- 0577 को रोका। लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी को तेज गति से भगा दिया। पीछा करने पर ड्राइवर वाहन को छोड़कर भाग गया। वन विभाग ने वाहन में रखे कागजातों की जांच की तो खनन सामग्री से संबंधित कोई भी कागजात नहीं मिला, जिसके बाद वन विभाग ने गाड़ी को जब्त कर डॉली रेंज के परिसर में खड़ा कर दिया। साथ ही वन अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्यवाही शुरू कर दी है।