फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी का बंजारी द्वितीय गेट भी चुगान के लिए हुआ बंद

विज्ञापन
माफिया से होगी वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी से उपखनिज चुगान का लक्ष्य पूरा हो गया है। इसलिए वन निगम, वन विभाग ने बुधवार से बंजारी द्वितीय गेट से भी निकासी बंद कर दी है। बुधवार को इस गेट से सिर्फ 70 वाहन उपखनिज निकासी की गई। वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जीसी पंत ने बताया कि इस बार कोसी नदी से 5.03 लाख घनमीटर निकासी का लक्ष्य था। यह पूरा होने पर मंगलवार को कोसी नदी का कठियापुल, कालूसिद्ध, खड़ंजा, बंजारी प्रथम गेट बंद कर जेसीबी से खाई खोदी गई थी। अब कोसी, दाबका से उपखनिज का चुगान पूर्णत: बंद हो गया है जबकि पहले मई अंत तक निकासी होती थी। विभाग ने नदी क्षेत्र में रह रहे श्रमिकों से जगह खाली करने को कहा है। बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने, रहने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें