नैैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय का 14वां दीक्षांत समारोह 30 अप्रैल को होगा। कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्थानीय विधायक संजीव आर्या भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान करीब 250 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। साथ ही 60 मेधावी विद्यार्थियों समेत गौरा देवी गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा वेद मंत्रों के साथ निकाली जाएगी। विवि स्तर पर समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।