फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहस्त्र चंडी महायज्ञ विश्व कल्याणकारी: यज्ञाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। सहस्त्र चंडी महायज्ञ के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान संत महात्माओं के प्रवचन से वातावरण धर्ममय हो गया। इस दौरान मुख्य यज्ञाचार्य ने कहा कि महायज्ञ विश्व कल्याणकारी होता है।
विज्ञापन



मंगलवार को रामभवन धर्मशाला में सहस्त्र चंडी महायज्ञ समारोह में मुख्य यज्ञाचार्य डा. चंद्रदेव मिश्र ने कहा कि मां दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जिस विधि को पूर्ण किया जाता है उसे सहस्त्र चंडी यज्ञ कहा जाता है। इस यज्ञ से मानव खुद को एक आनंदित वातावरण में महसूस कर सकता है।

मिश्र ने कहा कि शिक्षा का मूल महत्व मानव को इंसान बनाना है। महायज्ञ विश्व शांति के लिए होता है, जिससे सबका कल्याण हो। इस दौरान ब्राजील से आए स्वामी प्रेम बाबा महाराज ने 2019 में इलाहाबाद कुंभ के दौरान सहस्त्र चंडी महायज्ञ करने की घोषणा की। भजन संध्या में श्री सच्चा आश्रम प्रयाग से पहुंचीं गुरु मां संत करुणामयी ने भजनों की अमृत वर्षा की।
विज्ञापन


महायज्ञ के मुख्य यजमान प्यारे लाल सिंघल, यजमान महेंद्र मित्तल, अशोक मित्तल, विजय मित्तल, गगनदीप मित्तल ने परिवार के साथ यज्ञ में आहुति दी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। इससे पहले सहस्त्र चंडी महायज्ञ समिति अध्यक्ष निरंजनदास गोयल, सत्यभूषण सिंघला, रमेश मित्तल, हरिओम सिंघल, राजेश, करुणामयी का पुष्पों से स्वागत किया गया। वहां संत बल्देव महाराज सहित कई संत महात्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें