फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरबगड़ की महिलाओं ने वन पंचायत में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। हरबगड़ के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मछियाबगड़-ग्वाल्दे मोटर का विस्तार वन पंचायत हरबगड़ होते किसी भी हालत में नहीं होने देने का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सड़क निर्माण एजेंसी ने मछियाबगड़-ग्वाल्दे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य ग्वाल्दे तक कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग सड़क का विस्तार हरबगड़ वन पंचायत से करने की मांग कर रहे है, जहां से सड़क ले जाना चाहते हैं उससे हरबगड़ के ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं है।

उन्होंने विभाग से ग्वाल्दे मोटर मार्ग को चौखुटिया मोटर मार्ग में लिंक करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। सीडीओ एसएसएस पांगती ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि हरबगड़ के ग्रामीणों की सहमति पर मोटर मार्ग का विस्तार होगा।
विज्ञापन


ज्ञापन में नारायण नाथ, राजेंद्र नाथ, तारा देवी ,बंशी नाथ, सुंदर गोस्वामी, मोहन नाथ भरत राम, शंभू नाथ आदि के हस्ताक्षर है। निरीक्षण के दौरान वन विभाग के एसीएफ एस शाही, बीडीओ बीसी पंत, लोनिवि के अभियंता आदि थे। वहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अणां अनीता गोस्वामी का कहना है कि लोनिवि ने मानकों के तहत सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया है। उन्होंने डीएम से सड़क की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें